12
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हिंदी पेपर को निरस्त कर दिया है। बता दें कि कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर 14 मार्च 2026 को हुआ था। अब फिर से 10 अप्रैल 2026 को हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी कर दिया है।
- नई परीक्षा तिथि और समय
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी:
नई तिथि: 10 अप्रैल
समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
केंद्र: पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा ली जाएगी।