Home छत्तीसगढ़ पीएमजीएसवाई के कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु अप्रैल में राष्ट्रीय टीम करेगी दौरा
Pm Sadak Yojna Road Rod File

पीएमजीएसवाई के कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु अप्रैल में राष्ट्रीय टीम करेगी दौरा

कांकेर, कोरबा, सरगुजा, कोण्डागांव का राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक करेंगे दौरा

by admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण की तैयारी की गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनाराईडीए), नई दिल्ली के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता मॉनिटर (एन्क्यूएम) का राज्य के विभिन्न जिलों में निरीक्षण कार्यक्रम अप्रैल 2026 में निर्धारित किया गया है।

यह निरीक्षण कार्यक्रम सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन और गुणवत्ता मानकों की जांच करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री जिलेन्द्र सिंह सिकरवार (मो.नं. +91-9425116425 /+91-6263848376, ईमेल – gmjssikarwar@gmail.com) कांकेर एवं कोण्डागांव जिलों का निरीक्षण करेंगे, वहीं श्री नवीन कुमार (मो.नं. +91-8135847390, ईमेल – navinbr092@gmail.com) कोरबा एवं सरगुजा जिलों में निरीक्षण करेंगे।

Share with your Friends

Related Posts