Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई

by admin

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि श्री चौधरी का व्यापक राजनीतिक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में बिहार की प्रगति और अधिक सशक्त तथा प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और लोककल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Share with your Friends

Related Posts