Home छत्तीसगढ़ एनटीपीसी यूएसएससी दिवस-2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया

एनटीपीसी यूएसएससी दिवस-2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया

by admin

रायपुर। यूनिफाइड शेयर्ड सर्विस सेंटर (USSC) का स्थापना दिवस 15 जून 2026 को एनटीपीसी नवा रायपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। वर्ष 2021 में अपनी स्थापना के बाद से, एनटीपीसी यूएसएससी एक केंद्रीकृत केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है, जो जटिल खरीद एवं अनुबंध प्रक्रियाओं से लेकर विक्रेता प्रबंधन और सेवा प्रदायगी तक की महत्वपूर्ण व्यावसायिक गतिविधियों का एकीकरण करता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नीरज जलोटा, आरईडी (डब्ल्यूआर-11) एवं ईडी-यूएसएससी ने उत्कृष्टता की दिशा में एनटीपीसी की यात्रा में यूएसएससी के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “पिछले पाँच वर्षों में यूएसएससी ने असाधारण दृढ़ता का परिचय दिया है और एनटीपीसी के रणनीतिक एवं परिचालन उद्देश्यों को समर्थन देने में एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “जेम (GeM) खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि, सक्रिय रेट कॉन्ट्रैक्ट एवं पंजीकरणों में बढ़ोतरी तथा विक्रेता आधार का विस्तार ऐसे कुछ उदाहरण हैं, जो वास्तव में यूएसएससी की प्रगति को दर्शाते हैं।”

उन्होंने आगे सभी से कंपनी की भावी दृष्टि के अनुरूप यूएसएससी के कार्यों का पुनर्संरेखण करने का आग्रह किया, जिसमें डिजिटल और आईटी का एकीकरण तथा रेट कॉन्ट्रैक्ट और विक्रेता पंजीकरण के विस्तार पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूएसएससी के 40 कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए।

समारोह की शुरुआत औपचारिक केक कटिंग से हुई, जिसके बाद इन-हाउस स्कीट और कल्चरल प्रोग्राम हुआ, जिसने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर श्री राम भजन मलिक, ईडी (ऐश मैनेजमेंट एवं एनआई); श्री बिद्या नंद झा, ईडी (ऑपरेशन सर्विसेज); श्री हर्ष आहूजा, ईडी (यूएसएससी सी एंड एम) तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Posts