रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |
- एक फेरे के लिए पुणे हावड़ा के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा
- 25 जुलाई 2026 को हावड़ा जाने वालों के लिए आरक्षित सीट पाने का अच्छा मौका
एक फेरे के लिए पुणे हावड़ा के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा गाड़ी संख्या 01489 पुणे हावड़ा स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 जुलाई 2026 को पुणे से 20 50 बजे रवाना होकर नागपुर 13:00 गोंदिया 15:10 बजे दुर्गा 17:10 बजे बिलासपुर 20:10 बजे रायगढ़ झारसुगुड़ा होते हुए हावड़ा अगले दिन 13 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 07 कोच, स्लीपर के 07 कोच, एसी थ्री के 3 कोच, सेकंड एसी का 01कोच, 02 एसएलआरडी कोच सहित 20 कोच की सुविधा रहेगी।