Home फीचर्ड एनटीपीसी-नवा रायपुरः अर्पिता महिला समिति ने बड़े उत्साह के साथ तीज मनाई

एनटीपीसी-नवा रायपुरः अर्पिता महिला समिति ने बड़े उत्साह के साथ तीज मनाई

by admin

रायपुर। एनटीपीसी-नवा रामपुर की अर्पिता महिला समिति ने 01 अगस्त, 2026 को रंग-बिरंगे तीज पर्व को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

एनटीपीसी नवा रायपुर कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला क्लब की उत्साही सदस्यों ने भाग लिया। वे अपनी पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइनों में बेहद मनमोहक लग रही थीं तथा उन्होंने नृत्य व लोकगीत प्रस्तुत किए। समारोह के प्रमुख आकर्षण कजरी, झूले, मनोरंजक खेल और ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता थी।

बाद में, गणमान्य अतिथियों ने श्रीमती स्वाति राज को ‘तीज क्वीन’ का सम्मान प्रदान किया, साथ ही अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए।

इससे पहले, अर्पिता महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जलोटा ने तीज जासव के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी तथा तीज पर्व को उसकी वास्तविक भावना के साथ मनाने के लिए सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ मैडम श्रीमती अंजू झा, वरिष्ठ मैडम श्रीमती लक्ष्मी आहूजा, महासचिव श्रीमती अनीता सिंह तथा अर्पिता महिला समिति की अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थीं।

Share with your Friends

Related Posts