Home छत्तीसगढ़ रूप कुमारी चौधरी के भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रूप कुमारी चौधरी के भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

by admin

रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्य समिति की घोषणा हुई है, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोकसभा सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए बहुत बहुत बधाई देते हैं। पहले जिला भाजपा की अध्यक्ष भी रही हैं और भी कई पदों को सुशोभित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि निश्चित रूप से उनके महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे देश में महिला मोर्चा को एक नई मजबूती मिलेगी। श्री दीपक महस्के जी को भाजपा सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। उनको भी मीडिया जगत में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। निश्चित रूप से इसका भी लाभ हमारी पार्टी को होगा।

Share with your Friends

Related Posts