Home छत्तीसगढ़ लालमैदान में विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन, ‘रंगीलो राजस्थान’ थीम के साथ शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 का भव्य आगाज़

लालमैदान में विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन, ‘रंगीलो राजस्थान’ थीम के साथ शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 का भव्य आगाज़

भूमिपूजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

by admin

भिलाई। लालमैदान के पवित्र प्रांगण में आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 को लेकर तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मातारानी के भव्य एवं अनोखे पंडाल निर्माण से पूर्व आज सुभाष नवयुवक जागृति समिति, लालमैदान, पावरहाउस, भिलाई, जिसे शहर में लालमैदान दुर्गोत्सव समिति के नाम से भी जाना जाता है, द्वारा विधि-विधान से भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसी के साथ लालमैदान में आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 के भव्य आयोजन का औपचारिक आगाज़ हो गया।

आपको ज्ञात हो कि सुभाष नवयुवक जागृति समिति पिछले 54 वर्षों से लालमैदान के पवित्र प्रांगण में शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान मातारानी के भव्य एवं अनोखे पंडाल का निर्माण कर भव्य नवरात्र उत्सव का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष समिति अपने आयोजन के 55वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

लालमैदान दुर्गोत्सव समिति भिलाई-दुर्ग अंचल की पुरानी एवं प्रतिष्ठित दुर्गोत्सव समितियों में से एक है। लालमैदान का दुर्गा पंडाल और यहां आयोजित होने वाला नवरात्र उत्सव न केवल भिलाई शहर एवं छत्तीसगढ़ में, बल्कि पूरे भारतवर्ष में अपनी अलग एवं विशिष्ट पहचान बना चुका है। शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान लालमैदान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। नवरात्र की प्रत्येक पावन रात्रि मातारानी के दर्शन-पूजन के साथ-साथ उनके भव्य एवं अनोखे पंडाल को देखने के लिए हजारों श्रद्धालुगण दूर-दूर से सपरिवार लालमैदान पहुंचते हैं।

  • कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हुआ भूमिपूजन

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मातारानी के भव्य पंडाल निर्माण से पूर्व लालमैदान के पवित्र प्रांगण में भूमिपूजन का पावन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सम्माननीय सदस्यों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की सहभागिता के बीच पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसी के साथ आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों ने धरातल पर विधिवत गति पकड़ ली।

भूमिपूजन के पश्चात समिति की ओर से “जय माता दी” लिखे हुए संदेश के साथ रंग-बिरंगे एवं दिल के आकार के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इस दौरान “जय माता दी”, “जय भवानी” एवं “लालमैदान महारानी की जय” के जयघोष से लालमैदान सहित आसपास का पूरा क्षेत्र गूंज उठा और पूरा वातावरण मातारानी की भक्ति में सराबोर हो गया।

भूमिपूजन के इस शुभ अवसर के साथ ही लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने यह संदेश दिया कि आगामी नवरात्र तक और फिर पूरे नवरात्र पर्व के दौरान भिलाई की भूमि से पूरे आकाश में मातारानी के जयकारों की गूंज सुनाई देगी।

  • इस वर्ष ‘रंगीलो राजस्थान’ थीम पर सजेगा मातारानी का भव्य पंडाल

इस वर्ष लालमैदान में मातारानी के भव्य पंडाल की थीम “रंगीलो राजस्थान” रखी गई है। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपराओं और विविध रंगों को पंडाल की भव्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

“विविधता में एकता” और “विभिन्न रंगों में एकता” के संदेश को केंद्र में रखते हुए इस वर्ष की थीम भारत की उस खूबसूरती को प्रदर्शित करेगी, जहां अलग-अलग संस्कृतियां, परंपराएं, कलाएं और रंग मिलकर भारत की एकता एवं अखंडता को और मजबूत बनाते हैं।

  • व्यापारी, पत्रकार, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स एवं श्रद्धालुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

भूमिपूजन के पावन कार्यक्रम में भिलाई पावरहाउस के सम्माननीय व्यापारीगण, क्षेत्रवासी, पत्रकार बंधु, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। सभी ने मातारानी के इस पावन आयोजन में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया तथा मातारानी का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भूमिपूजन के साथ ही अब मातारानी के भव्य पंडाल निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडाल निर्माण के लिए आवश्यक बांस-बल्लियां एवं अन्य निर्माण सामग्री लालमैदान पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। वहीं आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल से विशेष रूप से आने वाले सुप्रसिद्ध कारीगरों द्वारा मातारानी के भव्य एवं अनोखे पंडाल के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

  • पंडित बृजवासी जी महाराज एवं पंडित बद्रीनाथ जी ने विधि-विधान से कराया भूमिपूजन

मातारानी के भव्य पंडाल निर्माण से पूर्व भूमिपूजन का पावन कार्यक्रम पंडित बृजवासी जी महाराज एवं पंडित बद्रीनाथ जी द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पूजा प्रभारीगण एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं समस्त सम्माननीय सदस्यगण सहित पावरहाउस के व्यापारीगण, पत्रकार बंधु, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, सम्माननीय नगरवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने मातारानी के पावन भूमिपूजन कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाया तथा मातारानी का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

लालमैदान दुर्गोत्सव समिति, भिलाई की ओर से आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 को लेकर तैयारियां अब पूरी गति से आगे बढ़ेंगी। समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए “रंगीलो राजस्थान” थीम पर आधारित भव्य, आकर्षक एवं अनोखे पंडाल के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। उपरोक्त जानकारी समिति की ओर से मीडिया को दी गई।

Share with your Friends

Related Posts