रायपुर। एनटीपीसी नवा रायपुर ने 12 अक्टूबर, 2026 को क्षेत्रीय स्तरीय NOCET-2026 प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें एनटीपीसी नवा रायपुर, कोरबा, सीपत, लारा, गाडरवारा और खरगोन से एक-एक टीम ने भाग लिया। टीम लक्ष्य में श्री विकास कंसल, उप महाप्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी); श्री आशुतोष चंद्र सचान, उप महाप्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी) और श्री विवेक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (यूएसएससी-पीपीजी) शामिल थे, जिन्होंने “एआई/एमएल मॉडल के उपयोग का विस्तारः भविष्यवादी दृष्टिकोण’ विषय पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ क्षेत्रीय स्तर पर जीत हासिल की। विजेता टीम अब कंपनी स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेगी।
इस अवसर के आंतरिक निर्णायक श्री अजय शर्मा, ईडी-ओएस; श्री हर्ष आहूजा, ईडी-यूएसएससी, श्री एस मधु, सीजीएम (एश एनआई); श्री प्रवीण गर्ग, जीएम-एचआर; तथा एक्सटर्नल जज IIM-रायपुर के प्रोफेसर सरोज कुमार पानी ने प्रेजेंटेशन का मूल्यांकन किया ।
अपनी समापन टिप्पणी साझा करते हुए, जजों ने विषयों की प्रासंगिकता के बारे में बताया कि एनटीपीसी एक लर्निंग ऑर्गनाइज़ेशन है जहाँ नवीन विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं को महत्व दिया जाता है।