
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा द्वारा अतुल पर्वत को कृषि, उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पाद प्रकल्प के संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर अतुल पर्वत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
अतुल पर्वत ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री बंशीलाल गुर्जर जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री पूनम चंद्राकर जी एवं भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक चंद्र ठाकुर जी सहित केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का विशेष आभार जताया।
अतुल पर्वत ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे। किसानों के हितों की रक्षा, कृषि विकास, उद्यानिकी को बढ़ावा देने तथा सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से समझना, कृषि क्षेत्र में विकास के नए अवसरों को प्रोत्साहित करना और किसान हित में सार्थक पहल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
अतुल पर्वत ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ किसानों की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।