Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ऋणों को मिलेगी 5,000 करोड़ रुपए के कोष से ऋण गारंटी, ऋण गारंटी निधि को जारी रखने केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के ऋणों को मिलेगी 5,000 करोड़ रुपए के कोष से ऋण गारंटी, ऋण गारंटी निधि को जारी रखने केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

by admin

रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऋण गारंटी निधि को जारी रखने की मंजूरी दी है।

इस निर्णय के तहत 5,000 करोड़ रुपए के कोष से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले ऋणों को ऋण गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सूक्ष्म उद्यमों को ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनके विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share with your Friends

Related Posts