Home छत्तीसगढ़ 01 जनवरी 2027 से लखनऊ–रायपुर- लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस नए नंबर के साथ होगा संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे

01 जनवरी 2027 से लखनऊ–रायपुर- लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस नए नंबर के साथ होगा संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे

by admin
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12535/12536 लखनऊ–रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत यह गाड़ी 01 जनवरी 2027 से नए नंबर के साथ चलेगी ।
 01 जनवरी 2027 से गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ–रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस नया नंबर 15319 के साथ तथा गाड़ी संख्या 12536 रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस नया नंबर 15320 के साथ संचालित होगी।*
इस ट्रेन की समय-सारिणी, ठहराव एवं अन्य परिचालन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे 01 जनवरी 2027 से इस ट्रेन में यात्रा करने अथवा टिकट बुकिंग के दौरान संशोधित इस नए नंबर का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Share with your Friends

Related Posts