Home छत्तीसगढ़ जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी भारी उत्साह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ जनता में भी भारी उत्साह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

by admin
रायपुर/धरमजयगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने जा रहे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता में भी भारी उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारी से प्रतीत हो रहा है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य होगा। श्री साय ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से अधिक-से-अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन को साथ लेकर धरमजयगढ़ पहुँचें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएँ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का दिवस है। यह कार्यक्रम जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परम्परा और बलिदान को याद करने का अवसर है। श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए उत्सुक है। श्री देव ने कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। हम सभी कार्यक्रम को सफल बनाकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह आयोजन जनजातीय अस्मिता को और अधिक सशक्त करेगा।
Share with your Friends

Related Posts