Home छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिलेगी ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता, खरीफ 2026 से होगा लाभ : BJP नेता अतुल पर्वत

कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिलेगी ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता, खरीफ 2026 से होगा लाभ : BJP नेता अतुल पर्वत

छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगी आर्थिक राहत, DBT के माध्यम से सीधे खातों में पहुंचेगी सहायता राशि

by admin
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता प्रदान करने के निर्णय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक अतुल पर्वत ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर के प्रति आभार जताया है।
अतुल पर्वत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह निर्णय प्रदेश के लाखों किसानों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाला है। खरीफ वर्ष 2026 से लागू होने वाली इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों की खेती की लागत कम करने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस सहायता राशि से किसान आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि उपकरणों, बेहतर बीज एवं अन्य कृषि संसाधनों में निवेश कर सकेंगे। साथ ही फसल विविधीकरण को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
अतुल पर्वत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में सुधार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि इस घोषणा से प्रदेश के किसानों में उत्साह का वातावरण है। यह योजना किसानों के परिश्रम को आर्थिक संबल देने और छत्तीसगढ़ की कृषि व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
अंत में अतुल पर्वत ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों की ओर से राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि और खुशहाली ही प्रदेश की प्रगति का आधार है।
Share with your Friends

Related Posts