Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति

छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति

1997 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सुबोध कुमार सिंह और श्रीमती निहारिका बारिक को मिली पदोन्नति

by admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1997 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों श्री सुबोध कुमार सिंह और श्रीमती निहारिका बारिक को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों की नवीन पदस्थापना निर्धारित की गई है।

जारी आदेश के अनुसार श्री सुबोध कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के साथ प्रमुख आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा प्रमुख आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के साथ प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का दायित्व संभाल रहे थे।

इसी प्रकार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पद पर कार्यरत थीं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नति के लिए दो रिक्तियों का निर्धारण किया गया है। इसी के अनुरूप राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 19 नवम्बर 2026 को दोनों वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है।

Share with your Friends

Related Posts