17
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को उम्मीदवार नामित किया है। इस अवसर पर विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नवीन की संगठनात्मक दक्षता, प्रखर नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता राज्यसभा में नई ऊर्जा और सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जन-कल्याण और विकास के संकल्प और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने राज्यसभा के लिए एक अनुभवी और सक्रिय नेता पर भरोसा जताया है, जिससे सदन में पार्टी की रणनीतिक उपस्थिति और सशक्त होगी।