Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज ओडिशा दौरा: कोमना वैष्णो देवी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज ओडिशा दौरा: कोमना वैष्णो देवी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

by admin

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 10:50 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए प्रस्थान कर 11:30 बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के कोमना स्थित गीता मित्रा स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से 11:35 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11:40 बजे कोमना स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में उनका कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक आरक्षित रहेगा।

इसके बाद सीएम 1:30 बजे मंदिर से निकलकर 1:35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे 2:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे और 2:25 बजे वहां से प्रस्थान कर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Share with your Friends

Related Posts