Home देश-दुनिया जेपी नड्डा ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण से मिला लाभ, आम लोगों तक पहुंची क्रिटिकल सेवाएं

जेपी नड्डा ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण से मिला लाभ, आम लोगों तक पहुंची क्रिटिकल सेवाएं

by admin

नईदिल्ली(ए)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने और सब तक पहुंचाने के लिए उसका डिजिटलीकरण किया गया है। इससे अधिकतम स्वास्थ्य सेवाओं को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने में सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने से क्रिटिकल सेवाओं को सुलभ बनाने में सहायता मिलेगी।  मंगलवार को एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि अब तक 86 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया है। इसी तरह ई संजीवनी जैसी सेवाएं लोगों को मदद पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि यू विन जैसी सेवाओं ने किसी बच्चे को किसी स्वास्थ्य सेवा टीका से छूटने पर अलर्ट करता है। इस सेवा के अंदर करीब 12 करोड़ लोगों को जोड़ा गया है।  नड्डा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से कई बीमारियों को ठीक करने और उसकी शुरुआत से पहले बीमारी को पहचानने में मदद मिली है। AI आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्वयं यह बताने में सहायता करता है कि किसी मरीज में बीमारी की स्थिति क्या है, उसे इलाज की आवश्यकता है, या नहीं। इससे किसी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ता। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग लगातार बढ़ेगा और इससे आम लोगों को लाभ होगा।

Share with your Friends

Related Posts