Home छत्तीसगढ़ श्रीरामनवमी पर जिले के 01 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद

श्रीरामनवमी पर जिले के 01 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद

श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा लगातार 41वें वर्ष हो रहा भव्य आयोजन

by admin

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा 26 मार्च को भव्य रूप से श्रीरामनवमी कार्यक्रम का आयोजन किया रहा है। जिसमें जिले के 01 लाख से अधिक परिवारों से संग्रहित अन्न से महाप्रसाद बनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे। वहीं अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, मंत्री गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित रहेंगे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम देवांगन उपस्थित रहेंगे। श्रीरामनवमी के इस आयोजन हेतु समिति द्वारा विगत 22 फरवरी से निरंतर चतुर्थ वर्ष भी “एक मुट्टी दान श्रीराम के नाम” अभियान भी चलाया गया।श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 04 दशकों से निरंतर चला आ रहा यह आयोजन, मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें लगभग 1150 से अधिक मठ मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकलती हैं जो मुख्य रूप से बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा, भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा, मां बम्बलेश्वरी शोभायात्रा और मां दंतेश्वरी शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल पर एकत्रित होती है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रखण्डों से झांकियां भी निकाली जाती है, जिन्हें आयोजन स्थल पर पुरस्कृत किया जाता है। पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान में विगत 22 फरवरी से अब तक जिले के 01 लाख से अधिक परिवारों से अन्न संग्रहित किया जा चुका है। इस अन्न से श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर महाप्रसाद बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भिलाईवासियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता दी है, वह अभूतपूर्व है। 26 मार्च को होने वाले मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सास्कृतिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण पर है। आयोजन संबंधी सारी तैयारियों के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। वहीं समिति के मुख्य शाखा, महिला शाखा और युवा शाखा द्वारा लगाता अपने-अपने प्रखण्डों में आमजनों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेगी। पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्य रूप से समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, जिलाध्यक्ष मदन सेन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्रीगण बसंत प्रधान, जोगिंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

अभियान में दिखा भिलाईवासियों का समर्पण समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष एक मुट्टी दान श्रीराम के नाम अभियान बलाया गया। जिसमें पूरे समर्पण भाव से नगरवासियों ने हिस्सा लिया। हर व्यक्ति ने अपनी सहभागति सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर दान किया। इसी तरह सभी प्रखण्डों में बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखाते हुए इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी प्रत्येक प्रखण्डों से आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी जाएगी।

Share with your Friends

Related Posts