Home देश-दुनिया प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनसभा को संबोधित, बोले देश जानता है कांग्रेस ने अपने शासनकाल में क्या किया

प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनसभा को संबोधित, बोले देश जानता है कांग्रेस ने अपने शासनकाल में क्या किया

by admin

मेरठ(ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बाबा औघड़नाथ तथा मेरठ की क्रांति को स्मरण किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया। अपनी 2014 की जनसभा का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने किसानों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आम जनमानस के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए कार्यांे का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। कहा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। देश जानता है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में क्या किया।
मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो गई है। मोदी ने कहा- देखिए दिल्ली में जो हुआ, क्या अन्य विपक्षी दलों के लोगों ने किया… नहीं किया। सिर्फ कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे।
पीएम मोदी ने कहा- मैंने कांग्रेस, सपा और बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोिड़ए और आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं लेकिन, इन दलों ने अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली। भाजपा ने अपनी विकास की नीति को हमेशा सर्वोपरि रखा। आज 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है।
पहले प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे
पीएम मोदी ने कहा- जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो ये सब संभव ही नहीं था। तब प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे। मेट्रो जैसी अधिकतर टेक्नोलॉजी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने घोटाले बंद किए। देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया। सड़कों और एक्सप्रेस वे से मेरठ और पश्चिमी यूपी का जीवन बदल रहा है। अब एक ही स्टेशन से, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी।
पीएम मोदी ने कहा- जो पढ़ाई, नौकरी या अन्य कामों के लिए रोजाना आते-जाते हैं, उनके लिए अब दिल्ली में किराए के घर में रहने की मजबूरी भी खत्म हुई है। आज भाजपा की डबल इंजन सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो पैसा खर्च कर रही है, उससे आपका समय बचता, पैसा बचता है और युवाओं को रोजगार भी मिलता है। पश्चिमी यूपी में देखिए, कैसे नए एक्सप्रेस वे बन रहे। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा। ये जब बनते हैं तो रोजगार ही रोजगार पैदा होते हैं। ये उत्तर प्रदेश श्रम और सृजन की धरती है।
पीएम ने कहा-‘चौधरी चरण सिंह जी के विजन पर चल रही भाजपा सरकार’
पीएम मोदी ने कहा, यह हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला। भाजपा की डबल इंजन सरकार उनके विजन पर चलते हुए किसानेां की आय बढ़ाने के लगातार काम कर रही है।

Share with your Friends

Related Posts