Home देश-दुनिया अब MMD डिवाइस के जरिए सांसद दर्ज करा सकेंगे अपनी उपस्थिति; मानसून सत्र से बनेगी ऑनलाइन हाजिरी

अब MMD डिवाइस के जरिए सांसद दर्ज करा सकेंगे अपनी उपस्थिति; मानसून सत्र से बनेगी ऑनलाइन हाजिरी

by admin

नईदिल्ली(ए)। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संसदीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समावेशिता और सदस्यों एवं आम जनता दोनों के लिए सुगमता बढ़ाने हेतु यह पहल की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा सचिवालय अब एआई आधारित उपकरणों का उपयोग करके 12 भाषाओं-असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में दैनिक संसदीय कार्य और एजेंडा पत्र प्रकाशित कर रहा है। ये दस्तावेज संसद पोर्टल https://sansad.in के माध्यम से रीयल-टाइम में उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे सांसदों के साथ-साथ देश भर के नागरिकों को विधायी कार्यवाही की व्यापक पहुंच और बेहतर समझ प्राप्त होती है।

Share with your Friends

Related Posts