Home देश-दुनिया घटनास्थल पर पहुंचे PM मोदी, सिविल अस्पताल में घायलों की मुलाकात, हादसे में 265 लोगों की गई है जान

घटनास्थल पर पहुंचे PM मोदी, सिविल अस्पताल में घायलों की मुलाकात, हादसे में 265 लोगों की गई है जान

by admin

अहमदाबाद (ए)। गुजरात में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था। इस विमान हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे वाली जगह पहुंच गए हैं। कल गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।

विमान ने अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया और हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हुई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। चमत्कारिक रूप से एक यात्री विश्वास कुमार रमेश की जान बची है। वे सीट 11ए पर बैठे थे, विमान गिरने से पहले कूद गए। मरने वालों में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के करीब 20 छात्र भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। घटनास्थल का दौरा करने के बाद घायलों से मिलने अस्पताल गए हैं। हादसे में जीवित बचे एक मात्र यात्री विश्वास कुमार से भी मिलेंगे। वहीं, विजय रूपाणी की बेटी और पत्नी भी लंदन से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। रूपाणी का बेटा अमेरिका से लौट रहा है। डीएनए जांच के बाद रूपाणी के शरीर के अवशेष परिवार को सौंपे जाएंगे।

विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि शेष समय में विमान की तकनीकी जांच विस्तृत तरीके से नहीं की जा सकती। ऐसे में सवाल उठता है कि विस्तृत जांच कहां हुई होगी? विस्तृत जांच में एक मशीन पूरे विमान को स्कैन करती है और इंजीनियरों को उन हिस्सों की जानकारी देती है, जहां ध्यान देने की आवश्यकता होती है। लेकिन इसमें समय लगता है। विशेषज्ञों का मानना है कि विमान की विस्तृत जांच बृहस्पतिवार को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर हुई होगी। इस प्रक्रिया में कम से कम पांच से छह घंटे का समय लगना आवश्यक है। इसलिए, जांच में चूक की संभावना अधिक है।

  • अब हादसे से जुड़ी 10 बड़ी बातें जानिए…

टाटा समूह गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। टाटा समूह द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा कि समूह घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा और सुनिश्चित करेगा कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले।

जो प्लेन क्रैश हुआ उसे बेहद अनुभवी और कुशल पायलट उड़ा रहे थे। विमान के दोनों पायलटों के पास हजारों घंटे का उड़ान अनुभव था। विमान के कैप्टन सुमित सबरवाल काफी अनुभवी पायलट थे। उनके पास लगभग 8,200 घंटे का उड़ान अनुभव था। जबकि उनके सह-पायलट फ‌र्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। उन्हें 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में ईंधन जलने के कारण तापमान इतना अधिक था कि किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था। शाह ने कहा कि मृतकों की संख्या डीएनए परीक्षण और पीड़ितों की पहचान के बाद आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल पटेल ने एअर इंडिया विमान हादसे पर हैरानी जताई है, क्योंकि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एक अत्याधुनिक विमान है। उन्होंने कहा कि हादसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। जांच से ही घटना की वजह सामने आ सकती है।

  • विमान हादसे में 265 लोगों की मौत

ताजा जानकारी के मुताबिक, विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है।

  • सिविल अस्पातल पहुंचे पीएम मोदी

घटनास्थल का दौरा करने के बाद पीएम मोदी सिविल अस्पताल पहुंचे। इस अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया और जमीनी हालात का जायजा लिया।

Share with your Friends

Related Posts