Home देश-दुनिया भाजपा 10 अगस्त से निकालेगी देशव्यापी तिरंगा यात्रा, युद्ध नायकों और शहीदों के परिजनों का करेगी सम्मान

भाजपा 10 अगस्त से निकालेगी देशव्यापी तिरंगा यात्रा, युद्ध नायकों और शहीदों के परिजनों का करेगी सम्मान

by admin

नईदिल्ली(ए)। भाजपा 10 से 14 अगस्त तक देश के सभी मंडलों में राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू करेगी। यात्रा का उद्देश्य ऑपेशन सिंदूर में मिली सफलता और देशभक्ति का प्रचार करना है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेताओं के भाषणों का जनता के बीच व्यापक प्रचार करना भी है। पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन के बाद बीते तीन महीने में भाजपा की यह दूसरी तिरंगा यात्रा होगी। इससे पहले पार्टी ने ऑपरेशन खत्म होने के तत्काल बाद 13 से 23 मई तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जगह-जगह युद्ध नायकों, शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। विशेष अनुमति प्राप्त कर भाजपा के कार्यकर्ता सीमा चौकियों का भी दौरा कर सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम, युद्ध स्मारकों से जुड़े स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जबकि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाल कर बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों को मौन श्रद्धांजली दी जाएगी।

बंसल को सौंपी कमान
यात्रा की सफलता के लिए प्रत्येक राज्य में एक संयोजक और तीन सदस्यीय कमेटी गठित होगी। पार्टी के महासचिव सुनील बंसल इसके राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी राज्य एक सप्ताह के अंदर कमेटियों का गठन करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के इस कार्यक्रम को बड़े सियासी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share with your Friends

Related Posts