Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर, महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपेंगे अनुबंध पत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर, महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपेंगे अनुबंध पत्र

by admin

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 10 जुलाई को एकदिवसीय दौरे पर रायगढ़ जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का विमान सुबह 11:00 बजे ओ.पी. जिंदल एयरस्ट्रिप, रायगढ़ पहुंचेगा। वहां से वे सीधे अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा जाएंगे, जहां लगभग 11:30 बजे वे “श्री गुरु दर्शनम्” कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक संतों से भेंट करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

दोपहर 12:45 बजे वे कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां “रेडी टू ईट” कार्यक्रम के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थी समूहों से संवाद भी करेंगे।

इसके पश्चात वे ग्राम कोसमनारा का दौरा करेंगे, जहां कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। दोपहर 2:45 बजे रायगढ़ से रवाना होकर मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे रायपुर स्थित निवास लौट आएंगे।

Share with your Friends

Related Posts