26
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा कार्यक्रम तय कर दिया गया है। वे सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे, जहां अयोध्या धाम के लिए श्रीराम लल्ला दर्शन हेतु रवाना हो रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे अपने निवास लौट आएंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।