Home देश-दुनिया राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा… प्रेमी राज ही था मास्टर माइंड, 26 मई से 8 जून तक इंदौर में ही थी सोनम

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा… प्रेमी राज ही था मास्टर माइंड, 26 मई से 8 जून तक इंदौर में ही थी सोनम

पत्नी की तरह देखभाल करता था राज, सोनम के लिए किराना भी खरीदा,

by admin

इंदौर(ए)। राजा रघुवंशी की हत्‍या ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है. एक पति के रूप में राजा ने वो सबकुछ किया जो वो कर सकता था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी पत्‍नी का मकसद शादी नहीं बल्कि उसका कत्‍ल है. इस मामले में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया है कि इस मामले में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. साथ ही पुलिस ने खुलासा किया है कि इस साजिश की शुरुआत राजा की शादी से ठीक पहले हुई थी. साथ ही पुलिस ने बताया है कि इस हत्‍याकांड का मास्‍टरमाइंड राज कुशवाहा है और इस साजिश में सोनम उसकी पार्टनर है.

शिलॉन्‍ग के एसपी विवेक ने इस चर्चित मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्‍याकांड को अंजाम देने वाले तीनों हत्‍यारे राज के दोस्‍त हैं और इनमें से एक कजिन है. उन्‍होंने कहा कि यह मामला कॉन्‍ट्रैक्‍ट किलिंग की तरह नहीं है, लेकिन जांच जारी है. राज ने तीनों हत्‍यारों को खर्चे के लिए 50 हजार रुपये की राशि दी थी. तीनों ही हत्‍यारों ने राज का साथ दिया था.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को पता चला सोनम और राज रिलेशनशिप में थे। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम इंदौर आ गई थी। वह किराए के कमरे में छुपी रही। इस दौरान राज ने उसके लिए दाल-आटा भी खरीदा। इससे शक है सोनम ने काफी पहले ही कमरा ले लिया था। शिलांग पुलिस आरोपित सोनम रघुवंशी, विशाल उर्फ विक्की, आनंद कुर्मी और आकाश से पूछताछ कर रही है। पांचों आरोपित आठ दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। आरोपित शुरुआत में ‘ब्लेम गेम’ खेल रहे थे, लेकिन अब टूट चुके हैं।

  • ईस्टर्न रेंज के डीआइजी डेविड एनआर मार्क का दावा है कि सोनम और राज के मध्य अवैध संबंध थे। उसने परिवार के दबाव में शादी करना स्वीकारा था।
  • पूछताछ में शामिल अफसर के मुताबिक राज दिखावे के लिए सोनम को ‘दीदी’ बुलाता था। यूं पत्नी की तरह देखभाल करता था।
  • पुलिस ने राज के पेटीएम ट्रांजेक्शन की जानकारी निकाली तो पता चला उसने सोनम के लिए सात हजार रुपये का किराना सामान खरीदा था।
  • सोनम ने संभवतः पहले ही कमरा किराए पर ले लिया था और राज ने सामान भी उसी कमरे में पहुंचाया था।
  • राजा हत्‍याकांड की बड़ी बातें 

    • फरवरी से आरोपी बना रहे थे सोनम को गायब करने का प्‍लान 
    • शादी के 11 दिन पहले शुरू हो गई थी राजा की हत्‍या की साजिश
    • 23 मई को आरोपियों ने हत्‍या की वारदात कों अंजाम दिया 
    • मास्‍टरमाइंड राज कुशवाहा, साजिश में सोनम पार्टनर
    • हत्‍या के बाद बुर्का पहनकर टैक्‍सी से गुवाहाटी पहुंची थी सोनम 
    • हत्‍या के बाद 25 मई से 8 जून तक इंदौर में ही थी सोनम  
    • सिलिगुड़ी से आरा तक बस और फिर लखनऊ तक ट्रेन से पहुंची 
    • सोनम ने लखनऊ से इंदौर तक का सफर बस में तय किया  
    • सोनम को विक्टिम कार्ड खेलने सिलिगुड़ी भेज रहा था राज 
    • आकाश के पकड़े जाने से घबराया राज, सोनम को घर फोन करने को कहा 
    Latest and Breaking News on NDTV

    फरवरी से ही शुरू हो गई थी आरोपियों की प्‍लानिंग 

    शिलॉन्‍ग के एसपी ने बताया कि इसी साल फरवरी के महीने से आरोपी इस बात की प्‍लानिंग कर रहे थे कि सोनम को गायब कैसे किया जाए. इसके लिए दो प्‍लान तैयार किए गए थे, जिनमें से एक में सोनम को नदी में कूदा हुआ दिखाया जाए और दूसरा किसी की हत्या की जाए और उसका शव जलाकर उसे सोनम का शव बताया जाए. हालांकि आरोपी अपने इन दोनों ही प्‍लान को अमली जामा नहीं पहना पाए. उन्‍होंने बताया कि राजा की हत्या का प्‍लान उसकी शादी से 11 दिन पहले बनाया गया था.

    उन्‍होंने बताया कि शादी के बाद सोनम और राजा गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे तो हत्‍यारे पहले से ही 19 मई को गुवाहाटी पहुंच गए थे. उनका प्‍लान राजा को गुवाहाटी में मार देने का था. हालांकि सोनम ने शिलॉन्‍ग और सोहरा जाने का प्लान बनाया हुआ था. इसलिए यह प्‍लान भी टाल दिया गया.

  • सोनम ने आकाश को दिया खून से सना रेनकोट

    उन्‍होंने बताया कि सभी नांगगृहाट पहुंचे. इसके बाद सभी आरोपियों ने राजा पर हमला किया और शव को ठिकाने लगा दिया. इस वारदात को 23 मई को दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 18 मिनट के बीच हुआ. इसके बाद यह लोग मौके से चले गए.

    उन्‍होंने बताया कि सोनम ने अपना खून से सना रेनकोट आकाश को दिया था और आकाश ने रेनकोट और अपनी खून से सनी हुई शर्ट फेंक दी थी.

    हत्‍या के बाद बुर्के में गुवाहाटी पहुंची थी सोनम 

    वापसी में एक स्कूटी को खुद सोनम चला रही थी. वहीं बीच में आकाश ने स्‍कूटी ले ली थी और उसके पीछे बैठ गई थी.  वहीं सोनम ने जो स्‍कूटी रेंट पर ली थी, उसे वापसी में आनंद चला रहा था.

    इसके बाद सोनम ने टैक्सी की और इसी बीच विशाल ने उसे बुर्का दिया जो विशाल को राज ने दिया था.  बुर्का पहनने के बाद सोनम टैक्‍सी से गुवाहाटी आई.

  • गुवाहाटी से इस तरह से इंदौर पहुंची थी सोनम  

    शिलॉन्‍ग एसपी ने बताया कि सोनम ने गुवाहाटी से बस ली और सिलीगुड़ी गई. इसके बाद सिलीगुड़ी से पटना और फिर पटना से उसने आरा के लिए बस ली. इसके बाद आरा से उसने लखनऊ के लिए ट्रेन ली और फिर लखनऊ से इंदौर बस से पहुंची.

    इसी बीच मेघालय में स्‍थानीय मीडिया ने एक टूरिस्ट गाइड का इंटरव्यू किया, जिसमें टूरिस्‍ट गाइड ने बताया कि उसने तीन लोगों को देखा था. जब इन लोगों को मीडिया के जरिए पता चला कि तीन लोगों की पहचान हो गई है, तब राज ने सोनम से कहा कि इंदौर से निकल जाओ.

  • राज ने सोनम को सिलिगुड़ी जाने को कहा

    एसपी ने बताया कि राज ने सोनम से कहा था कि सिलीगुड़ी जाओ और वहां पहुंचकर खुद को विक्टिम बताओ और कहो कि तुम्‍हारा अपहरण हुआ है, लेकिन 8 जून को जैसे ही सोनम इंदौर से जा रही थी तो पुलिस ने आकाश का पकड़ लिया. पुलिस की कार्रवाई की जानकारी किसी तरह से राज को मिल गई, लेकिन उसे यह पता नहीं था कि आकाश को किसने पकड़ा या किडनैप किया है.

    उन्‍होंने बताया कि मेघालय और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में थी. इससे राज घबरा गया. उसने सोनम को कहा कि तुम जहां भी हो, तुरंत अपने परिवार को फोन करो और कहो कि तुम्हारा अपहरण हो गया है. इस तरह से यह पूरा मामला सामने आया.

  • सोनम की मर्जी के खिलाफ हुई थी शादी 

    शिलॉन्‍ग एसपी ने कहा कि हत्या के पीछे लव एंगल था और इसके लिए राजा को रास्ते से हटाना था. गुवाहाटी से लेकर हत्‍या के पहले आरोपियों ने तीन जगहों पर राज को मारने की कोशिश की थी.

    उन्‍होंने बताया कि सोनम की शादी उसके घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ की थी. इसीलिए राजा की हत्‍या शादी के बाद की गई.

    उन्‍होंने कहा कि जिस दिन राजा का शव मिला था, तब 2 जून को सोनम इंदौर में ही थी. वह 25 मई से 8 जून तक इंदौर में ही थी.

    क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस 

    पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी. पुलिस अब सभी पांचों आरोपियों को मौका ए वारदात पर ले जाएगी.

Share with your Friends

Related Posts