Home देश-दुनिया साल के आखिर तक घूमती रहेगी नौकरशाहों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट, AIS को मिल रही भरपूर छूट

साल के आखिर तक घूमती रहेगी नौकरशाहों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट, AIS को मिल रही भरपूर छूट

by admin

नईदिल्ली(ए)। अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) के तहत आने वाले आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) के भरने और उसे स्वीकार करने की प्रक्रिया अब सालभर चलेगी। डीओपीटी ने पीएआर की रिपोर्टिंग, मूल्यांकन और उसे स्वीकार करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब यह प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इस बाबत डीओपीटी ने केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और राज्यों एवं यूटी के मुख्य सचिवों को अवगत करा दिया है। डीओपीटी के मुताबिक, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) के भरने की तिथि 31 मई 2025 तय की गई थी। इसके बाद 16 मई को सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट जमा करने की तारीख 30 जून कर दी गई। अब इस तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। अप्रेजल रिपोर्टिंग अथॉरिटी के लिए यह तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई। इसके बाद उक्त तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। अब इस तिथि को 15 सितंबर तक बढ़ाया गया है।  उक्त प्रक्रिया में प्रदर्शन मूल्यांकन अथॉरिटी के लिए 30 सितंबर आखिरी तिथि रखी गई थी। इसके बाद तिथि को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। अब इस तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ाया गया है।  अप्रेजल अथॉरिटी के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट स्वीकार करने की तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी। रिवाइज्ड कट ऑफ डेट और रिवाइज्ड डेट में भी उक्त तिथि 31 दिसंबर 2025 रखी गई है। डीओपीटी की तरफ से कहा गया है कि 31 दिसंबर के बाद उक्त मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं होगी।

Share with your Friends

Related Posts