Home छत्तीसगढ़ सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 35.12 लाख स्वीकृत, आदेश जारी

सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 35.12 लाख स्वीकृत, आदेश जारी

by admin

रायपुर।  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 35 लाख 12 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से वार्ड क्रमांक-7 में सामुदायिक भवन का विस्तार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।

Share with your Friends

Related Posts