19
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा, रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा अभनपुर के अंतर्गत जल संसाधन विभाग के प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर तथा नवा-रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय के परिचालन, रख-रखाव एवं अन्य कार्यों को करने के लिए 7 करोड़ 67 लाख 38 हजार रुपये स्वीकृत किये गय हैं।