Home देश-दुनिया अब परशुरामपुरी नाम से जाना जाएगा शाहजहांपुर का जलालाबाद , गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

अब परशुरामपुरी नाम से जाना जाएगा शाहजहांपुर का जलालाबाद , गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

by admin

नईदिल्ली(ए)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर ‘परशुरामपुरी’ रखा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है और इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।

यह मांग केंद्रीय राज्य मंत्री और शाहजहांपुर से सांसद जितिन प्रसाद ने की थी। उन्होंने केंद्र सरकार से जलालाबाद का नाम बदलने के लिए आग्रह किया था। गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 27 जून 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार ने जलालाबाद का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार को इस नाम परिवर्तन पर “कोई आपत्ति नहीं” है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से 14 अगस्त 2025 को भेजे गए पत्र में नए नाम की वर्तनी (देवनागरी और रोमन लिपि दोनों में) को सही ठहराया गया है। केंद्र ने यूपी सरकार से अनुरोध किया है कि वह इस बदलाव की अधिसूचना हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में जारी करे। नाम परिवर्तन पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। जितिन प्रसाद ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए लिखा कि उनकी कृपा से ही यह कार्य संभव हो पाया है और यह निर्णय समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है।

Share with your Friends

Related Posts