Home छत्तीसगढ़ नई अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहन के साथ बेमेतरा में डायल-112 सेवा शुरू, आमजन को मिलेगी त्वरित सहायता

नई अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहन के साथ बेमेतरा में डायल-112 सेवा शुरू, आमजन को मिलेगी त्वरित सहायता

DIG रामकृष्ण साहू ने ईआरव्ही वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by admin
बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा से डायल-112 सेवा ईआरव्ही वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर शुभारंभ किया गया।
        *डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने इस दौरान* डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होने वाले आपातकालीन कॉल पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिस्पॉन्स टाइम पर विशेष ध्यान देने, घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही, ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
        *एएसपी श्री हरीश कुमार यादव ने* आपातकालीन कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, पीड़ितों को समय पर सहायता प्रदान करने तथा जनसुरक्षा से संबंधित मामलों में समन्वय एवं सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
       *बेमेतरा में आज डायल-112 सेवा के* सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु नई अत्याधुनिक वाहन की शुरुआत की गई है, जिनमें जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविगेशन एवं लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब बेमेतरा में डायल-112 सेवा संचालित होने पर आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सहायता मिल सकेगी।
       *इस अवसर पर* डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओंम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं डायल-112 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विष्णु सप्रे, आरक्षक राजेन्द्र जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share with your Friends

Related Posts