Home छत्तीसगढ़ एनटीपीसी की सीएसआर पहल के अंतर्गत शासकीय वि‌द्यालय, नवागांव में विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण

एनटीपीसी की सीएसआर पहल के अंतर्गत शासकीय वि‌द्यालय, नवागांव में विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण

by admin

नया रायपुर, 01 अक्टूबर 2026: एनटीपीसी की नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत शासकीय वि‌द्यालय, नवागांव में विद्यार्थियों को 100 स्कूल बैग एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती चन्दना कुमारी, अर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शैफाली शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगण, ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए उपयोगी सामग्री प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती चन्दना कुमारी एवं श्रीमती शैफाली शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वि‌द्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित रहने तथा अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है तथा ऐसे प्रयास वि‌द्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

एनटीपीसी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

“शिक्षित भारत, समर्थ भारत” के संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।”

Share with your Friends

Related Posts