रायपुर। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के जश्न के हिस्से के तौर पर, एनटीपीसी नवा रायपुर ने 01 अक्टूबर, 2026 को अपने ऑफिस परिसर के पास एक पेड़ माँ के नाम (वृक्षारोपण अभियान) और एक दिन, एक घंटा, एक साथ (श्रमदान पहल) का आयोजन किया।
एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) श्री रवींद्र कुमार के नेतृत्व में, नवा रायपुर के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा स्वच्छता के लिए स्वयंसेवा और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत किया ।
इस साल की थीम – स्वच्छता में सहभागः स्वच्छ भारत, विकसित भारत के अनुसार, कर्मचारियों ने आस-पास के ऑफिस परिसर को हरा-भरा और साफ़ बनाने के लिए पौधे लगाने के अलावा सफ़ाई भी की।
इस मौके पर, अजय शर्मा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएँ): विद्या नंद झा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएँ आर एंड एम): श्री आलोक कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक (सीसी ओएस) और हर्ष आहूजा, कार्यकारी निदेशक (यूएसएससी): मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और अधिकारी मौजूद थे।