Home छत्तीसगढ़ जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार

जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार

फसल क्षति के 432 प्रकरण तहसील कार्यालयों में जमा, बीमित 50 किसानों को 30.27 लाख रुपये का भुगतान

by admin

रायपुर। जशपुर जिले में चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के मैदानी अमले प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि जशपुर विकासखंड के किसान श्री बबलू तिवारी की फसल को हुए नुकसान के संबंध में प्रकाशित समाचार को भी संज्ञान में लिया गया है।

विभागीय अमला बीमित किसानों को फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर देने की जानकारी दे रहा है। जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है, उनकी फसल क्षति का आकलन कर आर.बी.सी. 6-4 के तहत मुआवजे के प्रकरण तैयार करने और तहसील कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप संचालक कृषि के अनुसार, जिले में अब तक आर.बी.सी. 6-4 के तहत फसल क्षति के 432 प्रकरण तैयार कर तहसील कार्यालयों में जमा किए गए हैं। वहीं, फसल बीमा कराने वाले 50 किसानों को कुल 30.27 लाख रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Share with your Friends

Related Posts