Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से एनीकट गेट की मरम्मत, किसानों और ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिकायत के त्वरित निराकरण से बढ़ा जनविश्वास

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से एनीकट गेट की मरम्मत, किसानों और ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिकायत के त्वरित निराकरण से बढ़ा जनविश्वास

by admin

रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण से आम नागरिकों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिशुली निवासी श्री विजय शंकर द्वारा ब्याही महुआ एनीकट के गेट की मरम्मत संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आवेदक एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पाया गया कि एनीकट का गेट तकनीकी खामियों के कारण सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था। इसके पश्चात आवश्यक तकनीकी परीक्षण कर खराब हिस्सों की पहचान की गई और मरम्मत कार्य कर क्षतिग्रस्त पुर्जों को बदल दिया गया। मरम्मत के बाद एनीकट का गेट पुनः सुचारु रूप से संचालित होने लगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई प्रबंधन में सुविधा मिली तथा ग्रामीणों को भी राहत प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण पर शिकायतकर्ता श्री विजय शंकर ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्या का समय पर समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। यह पहल शासन की संवेदनशील, जनोन्मुखी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली का सशक्त उदाहरण है।

Share with your Friends

Related Posts