Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भय और हिंसा से निकलकर शांति और विकास की ओर बढ़ रहा बस्तर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भय और हिंसा से निकलकर शांति और विकास की ओर बढ़ रहा बस्तर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

by admin

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचकर करनपुर स्थित CRPF कैंप में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का बस्तर की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हमेशा प्रेरणादायी रहा है।

शांति और विकास की ओर बढ़ रहा बस्तर

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए दौर की ओर अग्रसर है। उन्होंने बस्तर में हो रहे बदलावों को शांति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

जवानों के साथ दीपावली मनाकर बढ़ाया मनोबल

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री का वीर जवानों के बीच पहुंचना उनके साहस, त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जवानों के साथ दीपावली मनाना निश्चित रूप से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने वाला है।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान जवानों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को याद किया गया।

Share with your Friends

Related Posts