रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें प्रदेश की करीब 3 करोड़ जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। रायपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से होगी और यह 17 अक्टूबर तक चलेगा। सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक, एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, प्रदेशभर में चलेगा सेवा संकल्प अभियान
20