बिलासपुर। अवकाश, पर्यटन, तीर्थाटन एवं पारिवारिक भ्रमण की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विभिन्न ट्रेनों में उत्तर एवं दक्षिण भारत के अनेक प्रमुख गंतव्यों के लिए आगामी तिथियों में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध हैं। यात्री समय रहते आरक्षण कर इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं आरामदायक बना सकते हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित ये ट्रेनें यात्रियों को प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट धाम, लखनऊ, बेंगलुरु, तिरुपति, चेन्नई, एर्नाकुलम (कोच्चि), तिरुवनंतपुरम तथा तिरुनेलवेली जैसे प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों तक सहज एवं सुविधाजनक रेल संपर्क प्रदान करती हैं। ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश, पारिवारिक यात्राओं, तीर्थाटन अथवा मित्रों एवं रिश्तेदारों से मिलने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
उत्तर भारत के प्रमुख गंतव्यों हेतु उपलब्ध कन्फर्म बर्थ
* 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस – 13 जून 2026 से।
* 15160 सारनाथ एक्सप्रेस – 16 जून 2026 से।
* 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस (प्रयागराज एवं वाराणसी मार्ग से) – 19 जून 2026 से।
* 18205 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस (अयोध्या मार्ग से) – 19 जून 2026 से।
* 18203 दुर्ग–कानपुर एक्सप्रेस (चित्रकूट धाम मार्ग से) – 16 जून 2026 से।
* 12536 रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस (चित्रकूट धाम मार्ग से) – 23 जून 2026 से।
दक्षिण भारत के प्रमुख गंतव्यों हेतु उपलब्ध कन्फर्म बर्थ
08261 बिलासपुर–येलहंका (बेंगलुरु) स्पेशल एक्सप्रेस (काचीगुडा मार्ग से, प्रत्येक बुधवार) – 17 जून 2026 से।
* 17481 बिलासपुर–तिरुपति एक्सप्रेस (रायपुर एवं विशाखापट्टनम मार्ग से) – 30 जून 2026 से।
* 12851 बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस – 21 जून 2026 से।
* 22815 बिलासपुर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस – 22 जून 2026 से।
* 22619 बिलासपुर–तिरुनेलवेली एक्सप्रेस – 23 जून 2026 से।
* 22647 बिलासपुर–तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (टीवीसी) एक्सप्रेस – 24 जून 2026 से।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाकर रेलवे के आरक्षण काउंटरों, अधिकृत रेल टिकट एजेंटों अथवा ऑनलाइन बुकिंग माध्यमों से समय रहते टिकट आरक्षित कराएँ। अग्रिम आरक्षण से कन्फर्म बर्थ प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा यात्रा अधिक आरामदायक एवं तनावमुक्त बन सकेगी।
यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे की डिजिटल सेवाओं का भी लाभ उपलब्ध है। यात्रा के दौरान यात्री आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से अपनी पसंद का भोजन विभिन्न प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर कर सीधे अपनी सीट अथवा बर्थ पर प्राप्त कर सकते हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे उपलब्ध कन्फर्म बर्थों का लाभ उठाते हुए अपने अवकाश, पर्यटन, तीर्थाटन एवं पारिवारिक यात्राओं की अग्रिम योजना बनाएं तथा सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुखद रेल यात्रा का आनंद लें।