Home देश-दुनिया लिव-इन-रिलेशन के कपल्स को जनगणना में मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, पूछे जाएंगे जरूरी सवाल

लिव-इन-रिलेशन के कपल्स को जनगणना में मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, पूछे जाएंगे जरूरी सवाल

by admin

मुजफ्फरपुर(ए)। लिव-इन-रिलेशन में रहने वाले कपल्स को जनगणना में शादीशुदा होने का दर्जा दिया जाएगा। जनगणना 2026 में यह प्रमुख बदलाव किया गया है। इसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं।

अगर कपल्स रिश्ते को स्थिरता देने की प्रतिबद्धता जताता हैं तो उन्हें शादीशुदा का दर्जा दिया जा सकता है। हालांकि विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह सिर्फ सांख्यिकी डाटा के लिए है। इसकी कानूनी मान्यता नहीं होगी।

अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना अधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया इस बदलाव की उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने इसे पढ़ा है, लेकिन अभी इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।

विभाग की ओर से क्या गाइडलाइन जारी की गई है, उसका पूरी तरह अवलोकन के बाद ही जानकारी देने की बात कही। कहा कि जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है।

अभी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 17 से 30 अप्रैल तक स्वगणना की तिथि तय की गई है। इस दौरान आमजन अपनी पूरी जानकारी पोर्टल के माध्यम से दे सकते हैं। एक-दो मई से जनगणना अधिकारी व कर्मी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे।

आनलाइन माध्यम से होगी जनगणना

इस बार जनगणना पूरी तरह आनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। इसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इनकी सूची जारी की गई है।

सभी जिलों को इससे अवगत कराया गया है और इसके अनुसार जनगणना अधिकारी व कर्मियों को तैयारी करने को कहा गया है। इस दौरान गृहस्वामियों से घर की फर्श, दीवार व छत में लगी सामग्री की जानकारी ली जाएगी।

गृहस्वामियों को बताना होगा कि घर के प्रत्येक कमरे की छत व दीवार में कौन सी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। परिवार के मुखिया की जाति भी पूछी जाएगी।

प्रकाश का मुख्य स्रोत व परिवार के मुखिया का लिंग पूछा जाएगा। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा। इसमें जनसंख्या, साक्षरता, धर्म व व्यवसाय से संबंधित जनसांख्यिकीय डाटा एकत्र किया जाएगा।

ये पूछे जाएंगे सवाल :

घर के संबंध में प्रश्न 
मकान संख्या, जनगणना मकान संख्या, घर किस फर्श की है, घर की छत की सामग्री, घर का उपयोग, घर की स्थिति।

परिवार के संबंध में प्रश्न 
परिवार की संख्या, घर में कितने लोग रहते हैं, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का जेंडर, परिवार के मुखिया की जाति, घर स्वयं के नाम पर या किराया पर, घर में कितने कमरे हैं, घर में कितने विवाहित परिवार हैं।

Share with your Friends

Related Posts