Home छत्तीसगढ़ इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

एनवीएस-03 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: वित्त मंत्री श्री चौधरी

by admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और पूरी टीम को जीएसएलवी-एफ18 के माध्यम से एनवीएस-03 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमताओं, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में निरंतर बढ़ती प्रगति का प्रतीक है। यह मिशन भारत की स्वदेशी उपग्रह आधारित नेविगेशन प्रणाली ‘ नाविक ‘ (NavIC) को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
श्री चौधरी ने कहा कि उन्नत तकनीकी क्षमताओं से सुसज्जित एनवीएस-03 उपग्रह देश की नेविगेशन सेवाओं को अधिक प्रभावी, विश्वसनीय और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे विभिन्न क्षेत्रों में स्वदेशी नेविगेशन तकनीक के उपयोग की संभावनाओं को और विस्तार मिलेगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भारत के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की प्रतिबद्धता, अथक परिश्रम और नवाचार की भावना देश की वैज्ञानिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए इसरो की पूरी टीम को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share with your Friends

Related Posts