27
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर दुःख व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं संबधित प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर इलाज के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए है । उन्होंने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि वे उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः जनसेवा में सक्रिय होने का आशीर्वाद प्रदान करें।