Home छत्तीसगढ़ कोंडागांव पुलिस का अप्रैल माह गुमशुदा खोज अभियान में शानदार सफलता”, 39 परिवारों की खुशी लौटाई जिला कोंडागांव पुलिस ने

कोंडागांव पुलिस का अप्रैल माह गुमशुदा खोज अभियान में शानदार सफलता”, 39 परिवारों की खुशी लौटाई जिला कोंडागांव पुलिस ने

by admin

कोंडागांव| दिनांक 01अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे माह जिले में दो विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान एवं आपरेशन तलाश बड़े पैमाने पर चलाए गए।

इन अभियानों के माध्यम से कोंडागांव पुलिस की मेहनत, समर्पण और कुशल रणनीति का परिणाम यह रहा कि कुल 39 गुमशुदा व्यक्तियों (12 बच्चे 27 वयस्क) को विभिन्न राज्यों से सुरक्षित ढंग से ट्रेस कर उनके परिवारों को सुपुर्द किया गया। यह सफलता न केवल लापता व्यक्तियों की खोज का कीर्तिमान है, बल्कि परिवारों में खुशियों की बहार लाने का भी प्रतीक है।

आपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत 12 गुमशुदा बालक एवं बालिकाओं को मुंबई, तमिलनाडु सहित अन्य विभिन्न राज्यों से सकुशल रिकवर किया गया। उनके माता-पिता महीनों से चिंता, आँसू और दुख भरे जीवन व्यतीत कर रहे थे। कोंडागांव पुलिस की टीमों ने इन नन्हे-मुन्नों की खोज में दिन-रात एक कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, अन्य राज्यों की पुलिस के साथ उत्कृष्ट समन्वय तथा आधुनिक सूचना तंत्र का बेहतर उपयोग करते हुए इस मिशन को सफल बनाया गया। सभी बच्चों को उनके माता-पिता/अभिभावकों के हाथों सौंपते समय उनकी खुशी का ठिकाना नही था।

इसी प्रकार आपरेशन तलाश अभियान के तहत 27 गुमशुदा पुरुष एवं महिलाओं को अलग-अलग राज्यों से ट्रेस कर उनके परिवारों तक पहुँचाया गया। इनमें विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्ति शामिल थे जो रोजगार की तलाश, स्वास्थ्य समस्याओं, पारिवारिक कारणों अथवा अन्य परिस्थितियों में घर से दूर हो गए थे। पुलिस टीमों की निरंतर निगरानी, सूचनाओं के आदान-प्रदान और अन्य राज्यों के सहयोग से इन सभी व्यक्तियों को सुरक्षित उनके घर वापस लाया गया।

ये दोनों अभियान पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री आकाश श्रीश्रीमाल के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के सतत निर्देशन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के कड़े पर्यवेक्षण तथा समस्त थाना प्रभारियों के दृढ़ नेतृत्व में संचालित किए गए। जिले की प्रत्येक थाना टीम, जिला पुलिस मुख्यालय की विशेष सेल तथा अन्य राज्यों की पुलिस इकाइयों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर यह अभूतपूर्व सफलता हासिल की गई।

Share with your Friends

Related Posts