Home देश-दुनिया देश के 23 राज्यों में मौसम का बड़ा बदलाव, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में अलर्ट

देश के 23 राज्यों में मौसम का बड़ा बदलाव, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में अलर्ट

by admin

नई दिल्ली। देश भर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी घंटों के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल सकता है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट से लेकर तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। साथ ही पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में अलर्ट

आने वाले कुछ घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के लगभग 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही गतिविधियों के चलते भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की भी चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का जोर

दक्षिण भारतीय राज्यों में मौसम का मिजाज काफी आक्रामक बना हुआ है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं।

Share with your Friends

Related Posts