Home छत्तीसगढ़ एनटीपीसी नवा रायपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण के साथ मनाया

एनटीपीसी नवा रायपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण के साथ मनाया

by admin

रायपुर। एनटीपीसी नवा रायपुर ने 05 जून, 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिज्ञा ग्रहण और ‘एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण गतिविधियों के साथ मनाया। श्री नीरज जलोटा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (डब्ल्यूआर-।।) एवं ईडी-यूएसएससी, एनटीपीसी नवा रायपुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

इससे पहले, श्री राम भजन मलिक, कार्यकारी निदेशक (ऐश न्यू इनिशिएटिव्स) और श्री नीरज जलोटा ने क्रमशः सभी प्रतिभागियों को हिंदी और अंग्रेज़ी में पर्यावरण शपथ दिलाई।

 

इसके बाद, सभी कर्मचारी “एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यालय परिसर के निकट आयोजित सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

श्री बी. एन. झा, कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशंस सर्विसेज); मुख्य महाप्रबंधकों, महाप्रबंधकों तथा अन्य कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

इस मौके पर सभी कर्मचारियों को पौधे भी बांटे गए।

Share with your Friends

Related Posts