Home छत्तीसगढ़ एनटीपीसी नवा रायपुर ने प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ संविधान दिवस मनाया

एनटीपीसी नवा रायपुर ने प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ संविधान दिवस मनाया

by admin

रायपुर। एनटीपीसी नवा रायपुर ने 26 नवंबर, 2026 को संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाया।

एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-।। मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, श्री बिद्या नंद झा, कार्यकारी निदेशक (OS-R&M) और श्री प्रवीण गर्ग, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेज़ी में प्रस्तावना पढ़ी, जिसका अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अनुसरण किया। इसी प्रकार, एनटीपीसी CBD भवन में, श्रीमती संगीता दाश, GM (P&S) और श्री पलाथोटी सुब्बाराजू, GM (USSC C&M) ने हिंदी और अंग्रेजी में प्रस्तावना का वाचन किया, जिसका अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से अनुसरण किया।

इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भारतीय संविधान के योगदान पर प्रकाश डाला और साथ ही एक विकसित भारत के निर्माण के अपने संकल्प को पूरा करने में इसके मार्गदर्शक की भूमिका को रेखांकित किया।

Share with your Friends

Related Posts