Home छत्तीसगढ़ प्रयागराज यार्ड रीमॉडलिंग के चलते सारनाथ एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन और संचालन प्रभावित

प्रयागराज यार्ड रीमॉडलिंग के चलते सारनाथ एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन और संचालन प्रभावित

आद्रा जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

by admin

रायपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य होने के कारण 15160 / 15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन नियंत्रित एवं परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 15159 छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज- मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग
*औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-जिवनाथपुर -प्रयागराज छिवकी- मानिकपुर* मार्ग से जाएगी।

गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग – छपरा सारनाथ एक्सप्रेस दिनांक 29 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयाग -वाराणसी -औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग
*मानिकपुर-प्रयागराज-छिवकी जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर -औड़िहार* मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।

*नियंत्रित करते हुए चलने वाली गाड़ी*

गाड़ी संख्या 15159 छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिनांक 24, 27 एवं 29 अप्रैल को 35 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाई जाएगी ।

  • आद्रा जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

यात्रियों की सुविधा हेतु एक फेरे के लिए गाड़ी संख्या 02830 आद्रा जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

यह ट्रेन दिनांक 21 अप्रैल 2026 को आगरा जंक्शन से 5:00 बजे रवाना होकर 7:00 बजे बोकारो स्टील सिटी, 8:00 बजे मुरी 9:20 बजे रांची, 9:50 बजे हटिया, 13:30 बजे राउरकेला, 15:13 बजे झारसुगुड़ा, 16:20 बजे रायगढ़, 19:00 बिलासपुर, 20 :40 बजे रायपुर, 21:35 बजे दुर्ग, 23:25 बजे गोंदिया, 01:35 बजे नागपुर, 02:45 बजे वर्धा, 04:10 बजे बडनेरा, 05:10 बजे अकोला, 07:10 बजे भुसावल, 09: 50 बजे मनमाड, 10: 55 बजे नासिक रोड, 13:50 बजे कल्याण, 14: 35 बजे दादर सेंट्रल, 15:15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

Share with your Friends

Related Posts