Home छत्तीसगढ़ अनुशासनहीनता पर सख्त रुख: ट्रक चालक से दुर्व्यवहार के मामले में आरक्षक सस्पेंड, जांच के आदेश

अनुशासनहीनता पर सख्त रुख: ट्रक चालक से दुर्व्यवहार के मामले में आरक्षक सस्पेंड, जांच के आदेश

by admin

धमतरी। मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश*

पुलिस विभाग के विभागीय अनुशासन एवं मर्यादा के विपरीत आचरण पर एसपी धमतरी की त्वरित एवं सख्त कार्यवाही*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा समय-समय पर समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह स्पष्ट निर्देश एवं हिदायत दी जाती रही है कि पुलिस विभाग की छवि एवं आमजन के विश्वास को प्रभावित करने वाला कोई भी कृत्य किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाए।
इसी क्रम में थाना प्रभारी कुरूद द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन द्वारा मरौद टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक के साथ अनुचित व्यवहार एवं मारपीट किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। साथ ही संबंधित आरक्षक अपने ड्यूटी स्थल से भी अनुपस्थित पाया गया।

उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन एवं सेवा आचरण नियमों के विपरीत पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आरक्षक पवन बर्मन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन रूद्री अटैच कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच के आदेश जारी किए हैं।

जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Share with your Friends

Related Posts