Home छत्तीसगढ़ विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने किया रक्तदान, कहा-रक्तदान जीवनदान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने किया रक्तदान, कहा-रक्तदान जीवनदान

कोण्डागांव पुलिस के जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर दी मिसाल

by admin

कोण्डागांव।  विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज दिनांक 08 मई 2026 को जिला अस्पताल, कोण्डागांव में रेडक्रॉस सोसायटी शाखा कोण्डागांव द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कोण्डागांव पुलिस के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भा.पु.से.) ने स्वयं रक्तदान कर समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित किया।

कोण्डागांव पुलिस के 14 अधिकारी एवं कर्मचारी, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी, कोण्डागांव के 06 जवान कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी शाखा कोण्डागांव की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने रक्तदान के बाद कहा,“रक्तदान जीवनदान है। विश्व रेडक्रॉस दिवस के इस शुभ अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में कोण्डागांव पुलिस के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हमारा प्रयास है कि समाज की सेवा में पुलिस हमेशा अग्रणी भूमिका निभाए। मैं सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह अभियान पूरे जिले में और भी अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा।”

रेडक्रॉस सोसायटी शाखा कोण्डागांव के पदाधिकारियों ने कोण्डागांव पुलिस एवं आईटीबीपी के इस सक्रिय सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया।

कोण्डागांव पुलिस का यह प्रयास “रक्तदान महादान” की भावना को मजबूत करने तथा जिले में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Share with your Friends

Related Posts