Home छत्तीसगढ़ बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है गोंचा महापर्व : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है गोंचा महापर्व : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी गोंचा महापर्व की शुभकामनाएं

by admin

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और लोक आस्था के महापर्व गोंचा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर बस्तर अंचल के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोंचा महापर्व बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे, उत्साह और सामूहिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि बस्तर की परंपराएं अपनी विशिष्टता, प्रकृति के प्रति सम्मान और लोकजीवन से गहरे जुड़ाव के लिए पूरे देश में अलग पहचान रखती हैं। गोंचा महापर्व इसी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उत्सव है, जो हमारी लोक आस्था और सांस्कृतिक विविधता को सहेजने का संदेश देता है।

Share with your Friends

Related Posts