Home छत्तीसगढ़ बालोद पुलिस का सराहनीय अभियान: ऑपरेशन मुस्कान-तलाश के तहत 106 गुमशुदा लोगों का परिवार से कराया मिलन

बालोद पुलिस का सराहनीय अभियान: ऑपरेशन मुस्कान-तलाश के तहत 106 गुमशुदा लोगों का परिवार से कराया मिलन

by admin

बालोद। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” ओर “ऑपरेशन तलाश” के तहत बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज एक माह के भीतर 106 गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी कर उन्हें सकुशल उनके परिजनों से मिलाया, जिससे परिवारों में खुशी का माहोल है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान

यह अभियान पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन और डीएसपी माया शर्मा के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

1. एक माह में 106 लोगों की तलाश

1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने-

01 बालक

07 बालिकाएं

69 महिलाएं

29 पुरुष

कुल 106 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर सुरक्षित उनके परिजनों को सौपा।

तकनीक और टीमवर्क से मिली सफलता

तकनीकी साक्ष्य

साइबर इनपुट

मुखबिर तंत्र

का प्रभावी उपयोग कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।

इन टीमों का रहा अहम योगदान

इस सफलता में जिले के सभी थाना प्रभारी, थाना स्टाफ, साइबर सेल, डीसीबी शाखा और बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा का विशेष योगदान रहा।

बालोद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति गुम हो जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके।

 

Share with your Friends

Related Posts